रबी सिंचाई हेतु खारंग जलाशय से 31 मार्च तक दिया जाएगा पानी
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़18 जनवरी 2022) रबी सिंचाई हेतु खारंग जलाशय योजना के बांयी तट नहर से ग्राम मेलनाडीह, कर्रा, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू चोरहादेवरी, खैरा, डगनिया, भाड़ी, पीपरा, मोहरा, सेलर, कौवाताल, उच्चभट्ठी, मचखण्डा, निपनिया, नवागांव, झलमला, कौड़िया, दर्राभाठा, कर्रा, दवन, हिन्डाडीह, नरगोड़ा, ठरकपुर, बनियाडीह, धनिया, खांडा, उसलापुर, गुडी, सीपत, जांजी, मटियारी, पंधी, खजूरी, देवरी, गतौरा, रांक, हरदाडीह, एरमसाही, रलिया, खैरा एवं फरहदा सहित कुल 43 ग्रामों में 8800 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी दिया जाना प्रस्तावित है। कार्यपालन अभियंता सिंचाई संभाग खारंग ने बताया कि रबी सिंचाई हेतु 31 मार्च 2022 तक ही पानी दिया जा सकेगा, क्यांेकि मार्च महीने के बाद नहर मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसलिए कृषकों से अपील की गई है कि रबी सिंचाई हेतु ऐसी फसलों का चयन करें, जिसमें अंतिम पानी की आवश्यकता 31 मार्च 2022 के बाद न हो। कृषकों द्वारा पानी की मांग कार्यपालन अभियंता, खारंग जल संसाधन संभाग, बिलासपुर को प्रस्तुत करने पर रबी फसल हेतु पानी छोड़ा जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.02पार्किंग को अवैध रूप से गोदाम बनाने वाले गजमोहिनी परिसर के मालिक अरूण अग्रवाल के खिलाफ निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम ने सिविल लाईन थाना में एफआईआर दर्ज कराया
Uncategorized2026.03.02श्रीवास प्रीमियर लीग का आयोजन गौरव का विषय- त्रिलोक चंद्र श्रीवास
Uncategorized2026.03.02ब्रह्मज्ञानी बाबा किशना सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन
Uncategorized2026.03.01ब्रेकिंग न्यूज मंगला स्थित गजमोहनी परिसर में शॉट सर्किट से भीषण आग लगी करोड़ो का बिजली समान जला परिसर को खाली कराया, पार्किंग को गोडाउन कैसे बनाया?


