बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 18 जनवरी 2022) छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल नगर वृत्त बिलासपुर के लिंक रोड़ जोन के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के बाहर स्थापित 200 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में लाईटिंग एरेस्टर एवं फैसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। श्री पटेल ने कार्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से लगे नेटवर्क टावर को हटाने तथा बंद व डिफेक्टिव मीटर को क्षेत्रीय भंडार गृह में जमा करने के लिए कहा। श्री पटेल ने बकायादारों से बकाया राशि वसूली के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
श्री पटेल ने शहर वृत्त के अधिकारियों से नगरीय विद्युत व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर उन्हें उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली की आपूर्ति करनेे के भी निर्देश दिये।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री वाय.के.मनहर, कार्यपालन अभियंता श्री पी.व्ही.एस.राजकुमार, प्रभारी सहायक अभियंता श्री कृष्णचंद्र जोशी एवं कनिष्ठ अभियंता श्रीमती हेमलता प्रधान उपस्थित रहीं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

