जशपुर (वायरलेस न्यूज़) :-नगर पंचायत कुनकुरी अंतर्गत
कुल 50 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू. डी. मिंज के कर कमलो से सम्पन्न हुआ.
आज संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू. डी. मिंज द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी के विभिन्न वार्डो जिसमें वार्ड 15 शँकर नगर मे सी.सी रोड और नाली निर्माण , वार्ड 2 मे सी.सी. रोड, वार्ड 1 मे सी.सी. रोड निर्माण , वार्ड 8 मे गार्ड वाल निर्माण, वार्ड 9 मे सी.सी. रोड निर्माण और वार्ड 10 मे सी.सी. रोड निर्माण कार्यों की भूमि पूजन किया गया. इसके साथ ही विश्व बालिका दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास कार्यालय मे बालिकाओ की उपस्थिति मे बालिका दिवस मनाया गया बालिकाओं का हौसला बढ़ाया उन्होंने ने बालिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें भविष्य की आइरन लेडी इंदिरा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई,रानी दुर्गावती जैसे बनने उनके आदर्शो एवं सिद्धांतो को आत्मसात करने को कहा. उन्होंने देश की हर बालिका को मन से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया.
इस अवसर पर अजेम टोप्पो,जगदीश आपट,अंजना मिंज ,ओम शर्मा,
एस इलियास, राबर्ट एक्का ,नीरज पारीक , तारा अग्रवाल, उदय शर्मा ,श्रीनायक मिश्रा, महेश त्रिपाठी, पार्षद दीपक केरकेट्टा, रुकशाना बानो, उर्मिला लकड़ा , रोबेनतुस ,सम्मा अंजुम ,लालदेव,राजू प्रजापति, जनपद सदस्य मेरी कृपा,बसन्त बेक,पार्वती यादव, नीलू केरकेट्टा,सारदा,सनवीर अली,युवा कांग्रेस प्रताप सिंह,कुन्दन पन्ना,अयूब खान ,अरशद हुस्सेन, एम डी इरफान, आलोक लकड़ा,प्रेम कुमार यादव,मिथलेश महंत एवं कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

