ट्रैफिक नियमों का पालन कराने #कोतवाली पुलिस ने की मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई
*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर नगर निरीक्षक मनीष नागर की टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है । थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में कल *दिनांक 31.01.2022 को* की गई कार्रवाई में रिकार्ड *251 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माने की कार्रवाई कर 50,200 रूपये का समन शुल्क* काटा गया है जिसे शासन के खाते में जमा कराया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिगों सड़क पर वाहन न चलाये इसे सुनिश्चित करने यातायात पुलिस एवं सभी थाना, चौकी प्रभारियों को समय-समय पर अभियान चलाकर नाबालिगों के अभिभावकों पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । टीआई मनीष नागर बताये कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शहर चौंक-चौराहों पर कोतवाली के स्टाफ द्वारा बिना मास्क के घूम रहे लोगों को समझाइश दी जा रही है साथ ही विशेष तौर पर नाबालिगों की सुरक्षा की खातिर शहरवासियों को ट्रैफिक नियम का पालन कराने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किया जा रहा है । कार्रवाई दौरान पकड़े गये नाबालिगों के अभिभावकों को कोतवाली थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दिया गया है कि नाबालिगों को वाहन चलाने को न दे। अभिभावकों कि चेतावनी दी गई है कि भविष्य में नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गये तो उन पर कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया जावेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

