कोरबा (वायरलेस न्यूज़) जिले में आये दिन रंजिश के कारण कोई न कोई घटना को असमाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुचाया जा रहा है । बीती रात भी कोरबा के रामपुर चौकी क्षेत्र के खरमोरा में एक कार को आग के हवाले कर दिया गया । किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन कर बुरी तरह से जल गई है पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार खरमोरा में मनीष राठौर निवास करता है । जो आरटीआई कार्यकर्ता है आरटीआई के माध्यम से शासकीय कार्यालयों व निजी संस्थानों की जानकारी लेकर उनके किये गए गड़बड़ियों को सार्वजनिक करने का काम करता आ रहै है ।
ये बात कुछ लोगो को नागवार गुजरा रही थी जिसके कारण उन्हें नुकसान पहुचाने की नीयत से उसकी कार को बीती रात आग के हवाले कर फरार हो गए । घटना की जानकारी लोगो को उस समय हुई जब कार पूरी तरह से आग के लपटों में घिर गया था ।
किसी तरह स्थानीय दमकल को आग लगने की जानकारी दी गई साथ ही रामपुर पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने की मशक्क्त की जा रही थी । जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कर पूरी तरह से जल गई थी । पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
जिस तरह से असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे है इससे लोगो मे दहशत फैलाने का अनुमान लगाया जा रहा है । पुलिस इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर आग लगाने वालों को गिरिफ्तार कर लेती है तो अपराध करने वालो में पुलिस के प्रति ख़ौफ़ व्याप्त हो जाएगा ।
और अपराध करने से पहले अपराधी सोचने को मजबूर हो जाएगा कि आपराधिक घटना को अंजाम दे या नही । फिलहाल कर को आग के हवाले करने के पीछे क्या कारण है । और इसके पीछे किसका हाथ है ये अभी समय के गर्भ में है ।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगा कि कार को आग लगाने के पीछे क्या कारण है और किसने इस घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस सरगर्मी से मामले की जानकारी एकत्रित करने में लगी हुई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

