नर्मदा जन्मोत्सव के दो दिवसीय आयोजन की माँ नर्मदा की शोभायात्रा से हुई शुरुआत
नर्मदा मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा अखण्ड रामायण संकीर्तन

आज आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) पवित्र नगरी अमरकंटक में दो दिवसीय नर्मदा जन्मोत्सव 2022 एवं निर्झरणी महोत्सव का आज शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर माँ नर्मदा के उद्गम स्थल माँ नर्मदा मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें मां नर्मदा को फूलों से सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया था। भक्त धर्म घ्वजा लिए चलाएमान थे। शोभा यात्रा में साधु-संतों, भक्तों के साथ ही स्थानीय निवासी शामिल रहे। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकली जहां जगह-जगह भक्तों, श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चन कर मां नर्मदा की झांकी की अगुवानी की। प्रमुख क्षेत्रों के भ्रमण उपरांत शोभा यात्रा का समापन माँ नर्मदा मंदिर परिसर में पहुँचकर हुआ। तत्पश्चात माँ नर्मदा मंदिर परिसर में अखण्ड रामायण संकीर्तन प्रारंभ हुआ।
8 फरवरी 2022 मंगलवार को नर्मदा जन्मोत्सव 2022 एवं निर्झरणी महोत्सव के अंतर्गत अपरान्ह में कन्या पूजन, भोज, प्रसाद एवं भण्डारा के साथ ही सायंकालीन माँ नर्मदा की महाआरती का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात् संतों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सायं 6ः30 बजे से नर्मदा मंदिर परिसर अमरकंटक में निषादराज गुहा वनवासी लीला नाट्य प्रस्तुति, गुदुम बाजा नृत्य, कर्मा सैला नृत्य व बैगा जनजाति परधोनी, करमा नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ ही मां नर्मदा पर आधारित जीवन रेखा तथा राग ऑफ रिवर नर्मदा फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा व नाथ गुहा शैली निषादराज गुहा वनवासी लीलाएं तथा गोंड समुदाय में प्रचलित नर्मदा कथा के चित्र पर आधारित सास्वत चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा नागरिकों से नर्मदा जन्मोत्सव एवं निर्झरिणी महोत्सव के अंतर्गत 8 फरवरी 2022 को मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

