*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले एवं सीएसपी योगेश पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक द्वारा आज दिनांक 10.02.2022 को थाना कोतरारोड़ अन्तर्गत धनागर के साप्ताहिक बाजार में नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाले शराबी युवक पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कल दिनांक 09.02.2022 को थाना कोतरारोड़ में 17 वर्षीय बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 09/02/22 को अपनी मम्मी के साथ बाजार गई । इसी बीच धनागर का रहने वाला कोमल डोंगरे नाम का युवक बाजार में खरीददारी करते समय गलत नियत से छेड़खानी किया जिसका विरोध करने पर गाली गलौच कर मारपीट पर उतारू हो गया । आरोपी युवक द्वारा बालिका को रिपोर्ट करने पर देख लेने की धमकी दिया । घटना समय उपस्थित लोगों द्वारा आरोपी को शराबी किस्म का व्यक्ति बताये । पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा *आरोपी कोमल डोंगरे पिता भोला सारथी डोंगरे उम्र 30 वर्ष ग्राम धनांगर थाना कोतरारोड़ रायगढ़* पर अप.क्र. 27/2022 धारा 354, 354(क), 323 IPC 8, 12 Pocso Act दर्ज कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दोपहर रिमांड पर भेजा गया है । नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

