संचालक लोक शिक्षण, सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक शिक्षा से विधायक ने की थी मांग

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) नगर विधायक शैलेष पांडेय की मांग पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आरएन हीराधर ने सेंट फ्रांसिस स्कूल को शालाओं की स्थानीय परीक्षा ऑनलाइन लेने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के द्वारा आफलाइन कक्षा एवं परीक्षा लेने के विरोध में अभिभावक बड़ी संख्या में नगर विधायक शैलेष पांडेय से मिलने पहुंचे थे और विरोध दर्ज कराया था।

अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन द्वारा अंतिम सत्र में अचानक ऑनलाइन कक्षाएं बंद कर सिर्फ चार-पांच दिनों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं लगाकर ऑफलाइन परीक्षा लेने का दबाव स्कूल प्रबंधन द्वारा डाला जा रहा है। जिसके लिए वे मानसिक रूप से तैयार नहीं है। इसके अलावा कोरोना अभी पूरी तरह से गया नहीं है अभी भी बहुत से छात्र और उनके परिजन इस बीमारी से संक्रमित हैं ऐसे में कोई भी अभिभावक घर के सुरक्षित माहौल को छोड़कर स्कूल प्रबंधन के दबाव में अपने बच्चों की जान जोखिम में नहीं डालना चाहेगा।

अभिभावकों का कहना था कि परीक्षाएं और कक्षा ऑनलाइन लिया जाए। इसे लेकर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने तत्काल संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सुनील जैन, सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल वी.के गोयल, संयुक्त संचालक शिक्षा आरएन हिराधर, जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक से फोन पर बात की और स्कूल प्रबंधन के बर्ताव से अवगत कराया था। अंततः संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आरएन हीरा धर ने सेंट फ्रांसिस स्कूल को शालाओं के स्थानीय परीक्षा ऑनलाइन लेने के निर्देश दिए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

