म्यूजियम में रखा जाएगा राजकीय पशु वन भैंसा का कंकाल, कब्र से निकाले जाएंगे अवशेष

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) गरियाबंद जिले के उदंती अभ्यारण्य में कुछ वर्ष पहले तक बड़ी संख्या में राजकीय पशु वन भैंसा पाये जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे इसकी संख्या ऐसे घटी की अब मात्र 7 नर वन भैंसा ही
अभयारण्य में बचे हैं, जिसमें से एक वन भैंसा प्रिंस आंख की परेशानी की वजह से बीमार है। खुले जंगल में एक भैंसा राजा घूम रहा है। वहीं आने वाली पीढ़ी को राजकीय पशु वन भैसा के कंकाल से उनके बारे में जानकारी मिल सकेगी।


उदंती अभयारण्य के कक्ष क्रमांक-82 में वन विभाग द्वारा संरक्षण-संवर्धन केंद्र बनाकर 30 हेक्टेयर जंगल बाड़े में 5 वन भैंसा छोटू, मोहन, वीरा, सोमू एवं हीरा को रखा गया है। घटती संख्या को देखते हुए वन विभाग द्वारा वन भैंसा के कंकाल को संग्रहालय में रखने की तैयारी की जा रही है, जिससे आने वाली पीढ़ी को वन भैंसा के बारे में जानकारी दी जा सके। देश में यह पहला मामला है, जब वन भैंसा के कंकाल को संग्रहालय में रखने की तैयारी की जा रही है। श्यामू और जुगाड़ू वन भैंसा का कंकाल आम लोगों के लिए जिज्ञासा का केंद्र बिंदू रहेगा। वैसे भी वन भैंसा का कंकाल किसी भी म्यूजियम में नहीं रखे गए हैं।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

