🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राजस्व अधिकारी अधिवक्ता विवाद प्रकरण__
अधिवक्ताओं के समर्थन में नवीन कुमार सिंह ने महाधिवक्ता को पत्र लिखा

On: February 17, 2022 2:18 PM

कोरबा /पाली! राजस्व अधिकारी एवं अधिवक्ताओं के बीच जारी विवाद में पाली अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाली नवीन कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के समर्थन में महाधिवक्ता को पत्र लिखा है। छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा जी को पत्र प्रेषित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि रायगढ़ तहसीलदार श्री अग्रवाल जोकि अपने भ्रष्ट आचरण के कारण पूर्व से ही काफी विवादित रहे हैं और वह हमेशा न्यायालय की गरिमा के विरुद्ध अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सम्माननीय अधिवक्ता साथियों के विरुद्ध विद्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने गत 11 फरवरी को भी अधिवक्ताओं के साथ अशोभनीय व्यवहार किया एवं अपने भ्रष्ट आचरण को छुपाते हुए उल्टे अधिवक्ता गणों के विरुद्ध उल्टा सीधा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने वास्तविक घटना को छुपा कर के अधिवक्ता साथियों के विरुद्ध गलत आरोप लगाने से एवं पुलिस कार्रवाई होने से प्रदेश भर के अधिवक्ता गणों के आक्रोशित एवं चिंतित होने की बात कही है। श्री नवीन कुमार ने आगे उक्त घटना पर संज्ञान लेते हुए उचित एवं न्याय संगत कार्यवाही करने की माननीय महाधिवक्ता से मांग की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment