🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज

On: September 30, 2026 10:01 AM

अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज


रायपुर। ( वायरलेस न्यूज) अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत प्राध्यापकों और कर्मचारियों की पेंशन पुनर्बहाली की मांग को लेकर दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर के मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम को विभिन्न संगठनों एवं नेताओं का समर्थन मिला।
धरने में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर सहित छात्र नेता योगेश अग्रवाल, परवेज अहमद, नवरतन माहेश्वरी, लीलाधर साहू, शांतनु झा, जय प्रकाश शर्मा, शाकिर कुरैशी, राजकुमार राठी तथा एल्युमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मीडिया जगत से राम अवतार तिवारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित हुए।
समिति ने बताया कि 1 सितंबर 2026 को शासन द्वारा जारी तुगलकी एवं तानाशाही आदेश को निरस्त करने की मांग की जा रही है। समिति के अनुसार, इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 400 पूर्व अध्यापकों एवं कर्मचारियों के भरण-पोषण, जीवन-यापन तथा दवा-इलाज से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
धरना समाप्त होने के बाद प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी एकसूत्रीय मांग का ज्ञापन प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिलाधीश रायपुर के माध्यम से भेजे जाने की जानकारी दी गई।
धरना कार्यक्रम में अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय पेंशन पुनर्बहाली संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. राकेश तिवारी एवं अध्यक्ष प्रो. बी.के. चौरसिया सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment