🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि

On: November 19, 2026 5:06 PM

बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि :-


बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 19 नवंबर 2026 को बिलासपुर में स्थित इंदिरा गांधी चौक में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया, उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री ने बताया कि “इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार और फिर 1980 से 1984 में अपनी हत्या होने तक देश का नेतृत्व किया। उन्होंने 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और खाद्यान्न आत्मनिर्भरता के लिए हरित क्रांति को बढ़ावा दिया।”
विजय पाण्डेय, हरीश तिवारी शिवा मिश्रा विनोद साहू जितेंद्र पांडे तारबाहर वार्ड के पार्षद मोहम्मद शेख आजम सीमा घृतेश हेरि डेनियाल कमलेश लवरात्रे
डॉ राहुल सिंह एंजेल चौकसे द्वारा संयुक्त रुप से बताया गया कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी भारत की प्रथम और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं। भारतीय राजनीति में अपने दृढ़ निर्णयों और अडिग नेतृत्व के कारण उन्हें ‘आयरन लेडी’ (लौह महिला) के नाम से जाना जाता है। 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत की निर्णायक जीत और स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश के उदय में उनके नेतृत्व की प्रमुख भूमिका रही। इस उपलब्धियों के बाद 1972 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।
उक्त कार्यक्रम बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री,विजय पाण्डेय, शिवा मिश्रा, हरीश तिवारी,तारबहार वार्ड के पार्षद मोहम्मद शेख आजम,जीतेन्द्र पाण्डेय,सुभाष ठाकुर माधव ओतलवार कमलेश लवरात्रे हेरि डैनियल राकेश केशरी शाश्वत तिवारी गौरव एरी डॉ राहुल सिंह विजय दुबे सीमा घृतेश अन्नपूर्णा ध्रुव एंजेल चौकसे राजेश शर्मा अतहर खान अब्दुल तसलीम हर्मेंद शुक्ला जसबीर गुमबर रणजीत कौशिक भरत जोशी शुभ लक्ष्मी सिंह पूजा प्रधान अन्नपूर्णा ध्रुव सुमन मरकाम वजीर अली रियाज कुरैशी अभिलाष रजक नजीर अली रानी हेला श्याम मुरत र्कौशिक लक्ष्मी नारायण कौशिक धर सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे!

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment