वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन

निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां

करगी रोड कोटा।( वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने अपना जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, मित्रों एवं परिवारजनों का जमावड़ा लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह में पंचमुखी हनुमान मंदिर की भजन मंडली ने अपनी मधुर एवं मनमोहक संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में परिवारजनों और मित्रों के बीच आत्मीय मिलन एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पार्षद प्रदीप कौशिक, बाबा गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यशील अग्रवाल, डॉक्टर विक्रम खेत्रपाल, डॉक्टर राम अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गायत्री साहू, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कमलजीत अजमानी, मंडी अध्यक्ष उत्तम प्रजापति, एल्डरमैन नंदू छतरी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अमन अग्रहरि, जिला मंत्री सूरज साहू, सह कोषाध्यक्ष देवकिशन साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक सहित करगी मंडल एवं बेलगहना मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं पत्रकार बंधुओं में सूरज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हरीश चौबे, संजू शुक्ला, जावेद खान, रामनारायण यादव, अंकित सोनी सहित अनेक पत्रकारों ने भी पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा सरोज, दुर्गेश साहू, संतोष, जब्बार खान, देवेंद्र कौशिक, अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सतीश तिवारी, मोहन सोनी, मनोज सोनी, मोहन वैद्य, टिंकू शर्मा, राकेश गुप्ता, प्रफुल्ल चौहान, गोपाल सिंह, रामनारायण तिवारी, अनुराग तिवारी, चंद्रकांत अग्रवाल सहित वंदे मातरम मित्र मंडली एवं अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
परिवार की ओर से नवीन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, श्रीमती रेखा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में परिवारजन मौजूद रहे।
समारोह में सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति ने जन्मदिन के आयोजन को यादगार बना दिया। वेंकट लाल अग्रवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू


