गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ
धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज ) गुरु पर्व के पावन अवसर पर धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब के तत्वावधान में 18 से 24 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दरबार में समाज के प्रमुखजनों, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों, वार्ड पंचायतों के अध्यक्षों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सेवादारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभात फेरी के संचालन एवं आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित सभी समाजजनों ने प्रभात फेरी को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने की सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर सेंट्रल पंचायत, वार्ड पंचायतों के अध्यक्षों एवं विभिन्न दरबारों से पहुंचे प्रमुखजनों का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।
दरबार में निरंतर चल रहे अखंड पांच श्री जपजी साहिब के पाठ में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए भी सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया। विश्व सिमरन दिवस के अवसर पर शाम 4:10 बजे समस्त संगत ने एकजुट होकर गुरु का सिमरन किया। इसके पश्चात रात्रि में महान कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें बब्बल भाई साहब ने अपने सत्संग एवं कीर्तन से संगत को निहाल किया। कीर्तन के उपरांत भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विश्व शांति के लिए अरदास की।
कार्यक्रम में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, डी.डी. आहूजा, धनराज आहूजा, हरीश बागवानी, परसराम डोडवानी, मनोहर थावरनी, उत्तम चंद बोडवानी, निहाल सिंह, किशोर मोटवानी, रॉबिन वाधवानी, गोपाल सिधवानी, बृजलाल नागदेव, जगदीश जग्यासी, रमेश लालवानी, कंचन मलघानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉक्टर हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉक्टर सोनम, अक्षय, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, रोशन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादारी उपस्थित रहे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा


