🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

16 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

On: November 16, 2026 1:27 PM

16 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान


होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई


बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 16 से 30 नवंबर 2026 तक जिले में 15 दिवसीय विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ चलाया जाएगा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर बिलासपुर के मार्गदर्शन में इस अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन, कैटरिंग सेवाएं, स्ट्रीट फूड वेंडर्स सहित खाद्य कारोबार से जुड़े सभी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
रसोई से लेकर खाद्य सामग्री तक होगी जांच
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों के रसोईघर, बर्तन, उपकरण, खाद्य सामग्री के भंडारण स्थल और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता की बारीकी से जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा नियमों की अनुसूची-4 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके साथ ही कच्चे और पके हुए खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने, सुरक्षित तापमान, स्वच्छ पेयजल, कीट नियंत्रण और कचरे के उचित निपटान की व्यवस्था भी जांच के दायरे में रहेगी।
मिठाइयों और फास्ट फूड में कृत्रिम रंगों पर नजर
अभियान में मिठाइयों, ग्रेवी, बिरयानी, चाट, मंचूरियन और फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाले कृत्रिम एवं प्रतिबंधित रंगों की विशेष जांच की जाएगी। खाद्य पदार्थों में गैर-खाद्य रंग या अनुमत सीमा से अधिक रंग पाए जाने पर संबंधित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया जाएगा।
बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रत्येक खाद्य प्रतिष्ठान में वैध खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की जांच की जाएगी। बिना पंजीयन कारोबार करने तथा गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने और सुधार होने तक संचालन पर रोक लगाने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।
अखबार में खाद्य सामग्री देना पड़ेगा महंगा
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने होटल, ढाबा और अन्य खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करें। खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग या परोसने में अखबारी कागज का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment