🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश

On: November 16, 2026 2:19 PM

20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी

जिला कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं हुआ ऐसा कोई आदेश, जांच एवं कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 16 नवंबर 2026)  जिला कार्यालय बिलासपुर के नाम से 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी प्रसारित पत्र फर्जी है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कोई आदेश जिला कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी नहीं किया गया है।

श्री बनर्जी ने बताया कि उक्त फर्जी पत्र में पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 20 नवंबर को अवकाश घोषित किए जाने का उल्लेख है। जिला प्रशासन ने इस पत्र का खंडन करते हुए इसकी जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नागरिकों, शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से अपील की गई है कि इस फर्जी पत्र को आधिकारिक आदेश न मानें और इसके आधार पर भ्रमित न हों।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment