🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत

On: November 22, 2026 12:37 PM

धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब


सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत


बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरी के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। सुबह निकली प्रभात फेरी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा, मंदिर चौक, राजीव गांधी चौक, कुम्हारपारा, रोहिणी विहार, प्रियदर्शनी नगर और विनोबा नगर होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची।
प्रभात फेरी का शहर के विभिन्न स्थानों पर बिरादरी पूज्य सिंधी पंचायत एवं समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं और सेवादारों ने पूरे मार्ग में पानी का छिड़काव करते हुए तथा झाड़ू लगाकर सेवा और समर्पण का परिचय दिया। जगह-जगह संगत का स्वागत कर श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।
दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विश्व कल्याण एवं सुख-शांति के लिए अरदास की। वहीं उल्हासनगर से पहुंचे भाई गुरमुख जेठानंद छुगारिया, दिल्ली से आए जितेंद्र सिंह अरोरा, बबल भाई साहब एवं विनोद चावला ने भजन-कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। प्रभात फेरी के दौरान गुरु भक्ति और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
समाज के लोगों से अपील की गई कि दरबार में निरंतर चल रहे पांच श्री जपजी साहिब के पाठ में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें। साथ ही प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात फेरी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु की सेवा और सिमरन का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम, अक्षय, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, रोशन, दीपक साहित्य, रोहित जगमालानी, भारत जगमालानी, बब्बू, प्रवेश एवं साहिल मधवानी सहित बड़ी संख्या में सेवादारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment