राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) राम्हेपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में एक शिक्षक के भरोसे पढ़ रहे 52 बच्चों की समस्या को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू हो गई है। स्कूल में अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता को देखते हुए तखतपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व में ही अतिरिक्त कक्ष निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उकताशय की जानकारी वायरलेस न्यूज को बीईओ तखतपुर ने दी है।
वहीं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए भी अतिथि शिक्षक की व्यवस्था का प्रस्ताव भी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को भेजा गया है। संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार से इसी सप्ताह अतिथि शिक्षक व्यवस्था संबंधी आदेश जारी होने की संभावना है। इससे एक शिक्षक के भरोसे संचालित स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नियमित पढ़ाई की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी तथा भवन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें गांव में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित


