रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 17 फरवरी 2022) छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी द्वारा परिचारक (लाइन) के पदों लिए 21 से 26 फरवरी तक प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। इसकी नई तिथि आगामी दिनों में घोषित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के अनुसार परिचारक (लाइन) के 3000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे, जिसकी मेरिट लिस्ट के आधार प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 से 26 फरवरी तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव व रायगढ़ तथा जगदलपुर एवं अंबिकापुर में होनी थी। प्रशासनिक कारणों से शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तारीख आगामी दिनों में घोषित की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

