● #पुसौर पुलिस लगातार दूसरे दिन की अवैध शराब भट्ठी पर कार्रवाई….
● मौके पर रखे महुआ पास का नष्टीकरण, पुलिस टीम ने तोड़ा अवैध शराब भट्ठी….
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बनाये जाने की सूचना पर लगातार कार्रवाई की जा रही है । कल दिनांक 18.02.2022 को पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम रनभांठा में अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर मौके पर रखे करीब 200 Kg महुआ पास का नष्टीकरण किया गया था। इसी क्रम में आज *दिनांक 19.02.2022* को मुखबिर से मिली सूचना पर पुसौर पुलिस की टीम थाना प्रभारी एसआई गिरधारी के नेतृत्व में *ग्राम टपरदा* में रेड कार्रवाई किया गया । मौके पर शराब बनाने वाले नहीं मिले पुलिस टीम ने आरोपियों द्वारा बनाये गये अवैध शराब भट्ठी को पूरी तरह से तोड़कर वहां रखे करीब *300 बोरी महुआ पास का नष्टीकरण* कर शराब बनाने के पात्र एवं प्लास्टिक ड्रम वगैरह को जलाकर एवं तोड कर नष्ट किया गया । थाना प्रभारी के साथ कार्रवाई में आरक्षक जगमोहन ओग्रे, सुरेश सिदार, अमर खुंटे, हरि नायक, विक्रम चन्द्रा शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

