🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अनाचार के 2 मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, थाना चांदनी पुलिस की कार्यवाही

On: February 19, 2022 4:52 PM

अनाचार के 2 मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, थाना चांदनी पुलिस की कार्यवाही।

सूरजपुर: (वायरलेस न्यूज़) दिनांक 17.02.2022 को चांदनी थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिक बालिका ने थाना में रिपोर्ट दर्ज किया कि 16 फरवरी को आरोपी दिनेश पण्डो उर्फ जोगेन्द्र ने उसके साथ जबरन अनाचार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376(2)(एन) भादवि व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना चांदनी की पुलिस ने 18 फरवरी को बैढन मध्यप्रदेश में घेराबंदी कर आरोपी दिनेश पण्डो उर्फ जोगेन्द्र को पकड़ा गया और विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


दूसरे मामले में दिनांक 11.02.2022 को चांदनी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी राकेश सिंह उर्फ दाउ उर्फ राम मिलन सिंह के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर अनाचार किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363, 366, 376(2)(एन), 376(3) भादवि व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। रिपोर्ट के बाद से ही आरोपी फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर 19 फरवरी को ग्राम गेतरा में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में एसआई बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, आरक्षक रविराज पाण्डेय, संतकुमार पैंकरा, दीपक यादव, रामसागर साहू व रौशन सिंह सक्रिय रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment