अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह का निधन पूरे अंचल के लिए अपूरणीय क्षति – विकास केड़िया
रायगढ :(वायरलेस न्यूज़) दो दिवस पूर्व रायगढ़ जिला मुख्यालय के पूर्वांचल में स्थित बनोरा आश्रम गुरु पीठ ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित होने वाले अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद सिंह सर के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेता विकास केड़िया ने कहा कि श्री सिंह जी का निधन बनोरा गुरूपीठ आश्रम सहित पूरे पूर्वांचल के लिए अपूरणीय क्षति हैं जिसकी भरपाई भविष्य में सम्भव नहीं हैं।
शोक संतृप्त परिवारजनों को ढाँढस बंधाते हुए भाजपा नेता विकास ने कहा कि श्री सिंह क्षेत्र के ऐसे विरले व्यक्तित्व में शुमार रहें जो सदैव अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर व बनोरा आश्रम गुरु पीठ के लिए निष्ठावान व समर्पित रहें।
श्री प्रमोद सिंह जी की पूरी दिनचर्या ही आश्रम में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों के उत्तरोद्धर उन्नति व सर्वांगीण विकास के लिए ही समर्पित रही। श्री सिंह की पूरे पूर्वांचल में पहचान एक ऐसे समर्पित व सेवाभावी शिक्षक के रूप में रही जो सदैव शिक्षा व विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए प्रतिबध्द रहें। यही वजह भी हैं कि आज उनके करुणान्त से पूरे पूर्वांचल के लिए शिक्षा व समर्पण के एक युग का अवसान हो गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

