20 फरवरी को स्पर्धा के उद्घाटन मैच का विधायक जनपद नगर पालिका एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ
सारंगढ़ (वायरलेस न्यूज़) सारंगढ़ प्रेसिडेंट कप 2022 का आगाज 20 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से सारंगढ़ के ऐतिहासिक खेल मैदान खेलभाटा स्टेडियम में सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े मुख्य अतिथि एवं श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष, अरुण मालाकार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य गण एवं आयोग के सदस्यों के कर कमलों से उद्घाटित होना है।

उक्त स्पर्धा के पाम्पलेट का आज नगर पालिका भारत माता चौक में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े (उपाध्यक्ष अनु जाति प्राधिकरण छग शासन) एवम समिति के पदाधिकारियों के उपस्थिति में विमोचन किया। उन्होंने उक्त स्पर्धा को सारंगढ़ की शान और पहचान बताते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की। उक्त स्पर्धा में खेल स्टेडियम के विशालकाय मैदान, खिलाड़ियों का खेल स्तर, मंच उद्घाटन से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, कई राज्यों से आने वाली टीमों और उनके खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन तथा मंत्री से विधायक जनप्रतिनिधि अधिकारी पत्रकारों की बतौर अतिथि उपस्थिति हर एक विधा अपने आप में एक अलग पहचान रखती है और निरंतर 18 वर्षों से आयोजित यह स्पर्धा जितनी भव्यता लिए हुए हैं उतनी ही आकर्षक और निर्विवाद सफल होती है। स्पर्धा के मैंच कड़ी टक्कर रोमांचक मुकाबला हमेशा देखने को मिलता है और इस पर हजारों की उपस्थित भीड़ इस ऐतिहासिके मैच का इतिहास व गवाह बनती है। ओके स्पर्धा का पूरे नगर वासी क्षेत्रवासी जिले वासियों और खेल प्रेमियों को साल भर से इंतजार रहता है। इस सब के आयोजक भैया गोल्डी नायक खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष व प्रेस संपादक उनकी पूरी टीम तमाम सहयोगी सभी की मेहनत इस आयोजन को उत्कृष्ट बनाती है, जो हमेशा सारंगढ़ में खेल खिलाड़ी खेल मैदान के लिए समर्पित रहते हैं। उक्त अवसर पर अरुण मालाकार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, पवन अग्रवाल नगर अध्यक्ष, प्रमोद मिश्रा समिति अध्यक्ष, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े, अजय बंजारे विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका, गोल्डी नायक प्रेस संपादक, महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अश्वनी चंद्रा सचिव स्पोर्ट्स क्लब एवं अधिवक्ता, कमलकांत यादव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष, पार्षद शुभम बाजपेई, कमलकात निराला चाटू, कमला किशोर निराला, शंकर चंद्रा पार्षद प्रतिनिधि, दामोदर देवांगन किशोर निराला त्रिलोचन सोनवानी दुर्गेश स्वर्णकार अभिषेक शर्मा रामेश्वर चंद्रा शाहजहां खान राहुल मैत्री विकास मालाकार राम सिंह ठाकुर अरुण निषाद इराक टाडे घनश्याम जी रुपेंद्र दास आता यादव महाजन आदि कार्यकर्ता जन शामिल रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

