रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)। 26 वीं सिंधु दर्शन यात्रा आगामी 18 जून से 30 जून तक आयोजित है। जिसमें 23 से 26 जून 4 दिन लेह लद्दाख में सिंधु दर्शन उत्सव 2022 की भव्य तैयारियां हो रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान यह यात्रा अविस्मरणीय रहे इसकी पूरी तैयारी सिंधु दर्शन यात्रा समिति कर रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी मंच (रजि ) की संस्थापक अध्यक्ष डॉ सपना कुकरेजा और राष्ट्रीय प्रवक्ता हीरा मोटवानी ने बताया कि इस यात्रा के लिए 5 अलग-अलग रूट बनाए गए हैं।

जिसमें रूट न. एक दिल्ली लेह दिल्ली हवाई मार्ग की यात्रा 23 जून से 27 जून जिसमें प्रति व्यक्ति शुल्क ₹18000 तथा हवाई टिकट प्रथक से लेनी होगी। रूट नंबर दो चंडीगढ़ मनाली लेह चंडीगढ़ सड़क मार्ग 19 जून से 29 जून तक जिसका शुल्क ₹24000 प्रति व्यक्ति निर्धारित है। तीसरा रूट जम्मू लेह जम्मू है जो 18 जून से 29 जून तक रहेगा जिसका शुल्क ₹24000 निर्धारित है चौथा रूट जम्मू लेह मनाली चंडीगढ़ 18 जून से 30 जून तक शुल्क ₹26000 प्रति व्यक्ति ,रूट नंबर 5 चंडीगढ़ मनाली लेह जम्मू 19 जून से 30 जून शुल्क ₹26000 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। इस भक्ति पूर्ण उत्साहवर्धक और अपने आप में रोमांच से भरी हिंदू व बौद्ध समन्वय की परिचायक सिंधु दर्शन यात्रा का अपना एक अलग ही आनंद है। इसमें सांस्कृतिक धार्मिक तथा राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रमों के साथ-साथ सिंधु स्नान , पवित्र बहराना साहेब के दर्शन श्रद्धालु कर पाएंगे। लेह लद्दाख के प्राकृतिक और अनुपम सौंदर्य तथा ऐतिहासिक स्थानों को देखने का भी अवसर प्राप्त होगा राष्ट्रीय सिंधी मंच ने उन समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है जो इस सिंधु दर्शन यात्रा में जाना चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द अपना पंजीयन करवा ले अंतिम समय में हो सकता है कि उन्हें निराशा हाथ लगे। सिंधु दर्शन यात्रा के फार्म लगभग सभी शहरों में उपलब्ध हैं। रायगढ़ में यह फार्म हीरा मोटवानी मोटवानी कंसल्टेंसी श्याम टॉकीज रोड से प्राप्त किए जा सकते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

