🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हेमंत चंद्राकर बिलासपुर अपेक्स बैंक के नवनियुक्त संभागीय शाखा प्रबंधक

On: February 28, 2022 3:11 PM

हेमंत चंद्राकर होंगे अपेक्स बैंक के नवनियुक्त संभागीय शाखा प्रबंधक: छोटे लाल यादव हुए आज सेवानिवृत्त

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) । छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक संभागीय शाखा बिलासपुर के शाखा प्रबंधक छोटे लाल यादव आज अपनी दीर्घकालीन सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हो गए ।

उन्होंने अपने 33 साल के स्वच्छ कार्यकाल में के दौरान बिलासपुर में ही एक छोटे पद पर अपेक्स बैंक में सेवाएं प्रारंभ किए थे । बैजनाथ चंद्राकर अध्यक्ष अध्यक्ष बैंक ने

दूरभाष से छोटे लाल यादव को स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना के साथ शुभकामनाएं दिये वही नवनियुक्त संभागीय शाखा प्रबंधक हेमंत चंद्राकर को बेहतर कार्य का दायित्व निर्वहन की शुभकामनाएं दी। सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी छोटे लाल यादव रायपुर, रायगढ़ सहित अन्य स्थानों में सेवाएं देने के उपरांत बिलासपुर में ही शाखा प्रबंधक का दायित्व निर्वहन करते हुए आज सेवानिवृत्त हुए हैं । उन्होंने जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक हेमंत चंद्राकर को अपने पद का दायित्व सौपते हुये उनका अभिनंदन स्वागत किए नवनियुक्त शाखा प्रबंधक हेमंत चंद्राकर का स्वागत अपैक्स बैंक परिवार के द्वारा किया गया ।

उक्त अवसर पर छोटे लाल यादव सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक , हेमंत चंद्राकर नवनियुक्त शाखा प्रबंधक, आलोक यादव, सहायक प्रबंधक श्रीमती अर्चना तिवारी, सहायक प्रबंधक निलेश यादव ,लेखा अधिकारी बृज किशोर साहू, लेखाधिकारी विजय कांत जायसवाल लेखाधिकारी श्रीमती रंजना यादव ,सामान्य सहायक सौरव मिश्रा ,शिव कुमार बघेल , श्री राम त्रिपाठी ,राधाकृष्ण पांडे ,भोज प्रसाद जांगड़े, सरयू पंकज विनीत नायक एवं विशेष रुप से महेंद्र चंद्राकर ,दुर्गेश उपस्थित रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment