🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्कूटी में महुआ शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

On: February 28, 2022 2:40 PM

● *आरोपियों से 14 लीटर महुआ शराब व एक्टिवा की जब्ती, रिमांड पर भेजे गये आरोपी

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर सारंगढ़ अनुविभाग में बरमकेला पुलिस लगातार मादक पदार्थ गांजा एवं शराब की तस्करी पर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक

28/02/2022 को ग्राम भ्रमण कर रहे पेट्रोलिंग पार्टी को टीआई बरमकेला निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा *चांटीपाली चौंक* पर जाकर शराब रेड कार्रवाई का निर्देश दिया गया स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर स्लेटी रंग के एक्टिवा वाहन पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया है । दरअसल थाना प्रभारी एलपी पटेल को आज दिनांक 28.02.2022 के सुबह मुखबिर से सूचना मिला की चांटीपाली की ओर से दो लड़के स्कूटी में महुआ शराब लेकर बेचने जा रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा प्रधान आरक्षक शंभू पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम चांटीपाली चौक रवाना किया गया जहां स्लेटी रंग के स्कूटी के पैरदान पर एक 15 लीटर का डिब्बा रखकर दो युवकों को पुलिस टीम में जो व्यक्ति वह शराब लेकर आते दिखे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम *शिव कुमार खुंटे पिता सरजू खुंटे उम्र 25 तथा दिनेश मिरी पिता परदेशी मिरी उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी गोबरसिंघा थाना बरमकेला* बताएं । आरोपियों के पास *14 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2800* का जप्त किया गया है । आरोपियों के कृत्य पर थाना बरमकेला में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को सीजीएम कोर्ट रायगढ़ न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी बरमकेला एल.पी. पटेल प्रधान, आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक नंदकुमार चौहान, कन्हैया चौहान, विजय यादव ‍मिनकेतन पटेल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment