(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़) कोरबा।देश भर में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक विश्वरूप बसु ने एनटीपीसी कोरबा के आवासीय परिसर स्थित चिकित्सालय में बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यकारी निदेशक श्री बसु ने बताया अपने बच्चे की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। पोलियो की खुराक हर बार दिलाएं। उन्होंने जिले वासियों अपील करते हुए कहा है कि पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में जिला प्रशासन को अपना सहयोग अवश्य दें। इस दरमियान उन्होंने नन्हें बच्चों की उत्तम स्वास्थ्य लाभ के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश महिंद्रा ने बताया कि 0 से 05 वर्ष के कोई भी बच्चे छूट ना जाये इस उद्देश्य से एनटीपीसी आवासीय परिसर के विभिन्न क्षेत्र प्रगति क्लब,मेन गेट,शासकीय विद्यालय के पास सहित 04 स्थानों पर पल्स पोलियो अभियान का बूथ बनाया गया है।इन बूथों में शाम 05 बजे तक कोई भी पालक अपना 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिला सकते हैं।
इस पल्स पोलियो अभियान में कार्यकारी निदेशक विश्वरूप बसु,एनटीपीसी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश महिंद्रा,एनटीपीसी चिकित्सालय के स्टाफ सहित अन्य नागरिकगण मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

