🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिव मंदिर पाली में मध्यरात्रि से लगेगा शिवभक्तों का रेला
👉🏿महाशिवरात्रि पर्व की भव्य तैयारी

On: February 28, 2022 5:04 PM

पाली (सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़ ) कोरबा जिले के पाली स्थित 11 वी सदी में निर्मित पुरातन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों का जमावड़ा लगेगा। इसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

कोविड के 2 वर्ष के साए के बाद क्षेत्र के लोग बड़े धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पाली के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले प्राचीन शिव मंदिर में आधी रात को महाभिषेक और विशेष पूजा अर्चना के बाद महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत होगी और 15 दिन तक चलने वाले पाली मेले की भी औपचारिक शुरुआत हो जाएगी ।

इस वर्ष प्रशासनिक उदासीनता के कारण पाली महोत्सव का आयोजन नहीं होने से लोग मायूस हैं। नपं अध्यक्ष उमेश चंद्रा के नेतृत्व में पार्षद और नगर पंचायत प्रशासन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और शक्ति दाई मंदिर को रंग-बिरंगे विद्युत झालरों, फूल मालाओं से आकर्षक सज्जा करा रहा है ।वहीं मेले के लिए भी उचित व्यवस्था कराई जा रही है। मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पाली पुलिस भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है मंदिर के आसपास शिव भक्तों के लिए विविध प्रकार के प्रसाद खीर ,पूरी, हलवा, फल ,जल और भंडारा के लिए सेवा भावी श्रद्धालू, विविध संगठन, और शिव भक्त तैयार हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment