🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कछारडीह में तीन करोड़ की लागत से होगा नहर लाइनिंग कार्य संसदीय सचिव ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया निर्माण कार्य का शुभांरभ

On: February 28, 2022 5:27 PM


महासमुंद।(वायरलेस न्यूज़) कछारडीह जलाशय की नहरों में तीन करोड़ की लागत से लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। आज सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने नहर लाइनिंग कार्य का शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
आज सोमवार को कछारडीह जलाशय की नहरों में लाइनिंग कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर मौजूद थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में कमलेश ध्रुव, हीरा साहू, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक, संतोष साहू, राजा गंभीर, विवेक पटेल, दिनेश साहू, माणिक साहू मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। लगातार इस दिशा में प्रयास करने के साथ ही शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया जाता रहा है। नतीजतन तीन साल के उनके कार्यकाल में अब तक 80 फीसदी से अधिक नहरों का लाइनिंग कार्य का काम हो गया है। उन्होंने कहा कि कछारडीह जलाशय की नहरों में लाइनिंग कार्य होने से पांच गांवों कछारडीह, अमारो, रायतुम, धनगांव व गजराडीह के करीब 635 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। लाइनिंग कार्य पूरा होने से न केवल सिंचाई सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि अनावश्यक पानी रिसाव भी रूकेगा। टेल एरिया तक सुगमतापूर्वक सिंचाई सुविधा मिलेगी। किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। इसके पूर्व एसडीओ अशोक चंद्राकर ने नहर लाइनिंग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र दिवान, कृष्णा कुमार नर्मदा, समारू धृतलहरे, गिरधारी प्रधान, भागवत साहू, संतोष साहू, जमुना पटेल, पुष्पा बाई, सावित्री साहू, पुरन पटेल, मीना बाई, महेंद्र दीवान, संतोष सिन्हा, अरूण पटेल, भुनेश्वर यादव, मेमबाई टंडन, सुरेखा बाई, चमेली बाई, संतोराम साहू आदि उपस्थित थे।
00000000000000000000000

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment