(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा )। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह द्वारा की गई डीएमएफ की शिकायत पत्र के सिलसिले में वरिष्ठ विधायक ननकिराम कंवर द्वारा प्रधानमंत्री को प्रेषित खंडन पत्र के मामले में नया मोड़ आया है। ननकीराम के लेटरहेड में दर्ज विवरण से लेकर हस्ताक्षर तक फर्जी है।

जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के द्वारा कोरबा जिले में खनिज संस्थान न्यास मद की राशि का दुरूपयोग के संबंध में प्रधानमंत्री से शिकायत की गई है। इसके बाद रामपुर विधायक पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के द्वारा प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र सोशल मीडिया में सामने आता है जिसमें श्री कंवर ने सौरभ सिंह के द्वारा कोरबा जिले के विरोध में की गई शिकायत से आहत होना बताया। सौरभ सिंह की बातों का खंडन भी श्री कंवर ने किया है।

अकलतरा विधायक द्वारा कोरबा जिले के मामले में दुर्भावना से ग्रस्त होकर शिकायत करना इस पत्र में उल्लेखित किया गया है।
सौरभ सिंह वर्सेस ननकीराम कंवर की इस चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है।
इस खंडन पत्र की बात जब श्री कंवर तक पहुंची तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया। देर शाम श्री कंवर ने कोतवाली थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह को आवेदन देकर उनका फर्जी हस्ताक्षर कर लेटरहेड का दुरूपयोग करने की शिकायत की है। ननकीराम कंवर ने कहा है कि 27 फरवरी को किसी भी प्रकार से पत्राचार नहीं किया गया है। लेटरहेड का फर्जी हस्ताक्षर से दुरूपयोग गंभीर अपराध है और ऐसा करने वाले के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज किया जाए। इस खुलासे के बाद सरगर्मी इस बात की बढ़ गई है कि आखिर ननकीराम कंवर के लेटर हेड पर फर्जी मसौदा किसने तैयार किया?किसकी इतनी हिमाकत हो गई कि उनका फर्जी हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को चिट्ठी भेज दी गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

