रायगढ़, अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 7 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने नगरीय क्षेत्र की देशी/विदेशी मदिरा दुकानों के खुलने का समय प्रात: 9 बजे एवं बंद होने का समय रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया है तथा आंतरिक एवं दूरस्थ क्षेत्र में मदिरा दुकानों का बंद होने का समय रात्रि 9 बजे यथावत निर्धारित किया है।
नगरीय क्षेत्र की मदिरा दुकानें जो प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुली रहेंगी इनमें देशी मदिरा दुकानों में बड़पारा, चक्रधर नगर, बड़े रामपुर, मटन मार्केट, सावित्री नगर, बोईरदादर, कोढ़ीपारा, कोकड़ी तराई, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, सारंगढ़, बरमकेला एवं सरिया शामिल है। इसी तरह विदेशी मदिरा दुकानों में विजयपुर, चक्रधर नगर रोड, बड़े रामपुर, जूटमिल, सावित्री नगर, बोईरदादर, कोढीपारा, कोकडीतराई, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया एवं लैलूंगा शामिल है।
आंतरिक एवं दूरस्थ क्षेत्र की मदिरा दुकानें जो प्रात: 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेंगी इनमें देशी मदिरा दुकानों में जामगांव, कोड़ातराई, रेंगालपाली, तमनार, टपरंगा (धौराभांठा), टिमरलगा, कोसीर, रेड़ा एवं डोंगरीपाली (झिंकीपाली)शामिल है। इसी तरह विदेशी मदिरा दुकानों में जामगांव, कोड़ातराई, कापू, तमनार, छाल, टिमरलगा एवं कोसीर शामिल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

