अधिवक्ता डॉ॰ अर्पित लाल को संविधान दिवस पर दूसरी बार माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत के द्वारा सम्मानित किया गया

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) अधिवक्ता श्री हरीश लाल एवं श्रीमती अर्पणा लाल के बड़े पुत्र डॉ॰ अर्पित लाल को जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और देश के विभिन्न हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं उन्हें संविधान दिवस पर दूसरी बार माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत के द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 में अर्पित सबसे युवा और छत्तीसगढ़ से पहले अधिवक्ता बने, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।

हाल ही में अर्पित के द्वारा कानून के क्षेत्र में लिखी गई पुस्तक “द डिसऑनर ऑफ़ चेक” रिलीज़ हुई है। इसके साथ ही अर्पित कारुणया विश्वविद्यालय कोयम्बटूर एवं यूथ एक्स राज्य स्तरीय टैक् समिट में एक्सपर्ट लेक्चर दे चुके हैं और देश और प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में मौलिक और कानूनी शिक्षा लगातार प्रदान कर रहे हैं।
अर्पित बड़े संवैधानिक मामलों में पैरवी कर चुके हैं और उनके द्वारा विधि के क्षेत्र में लिखी गयी यह दूसरी पुस्तक है। अर्पित के नाम पर 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है छत्तीसगढ राज्य में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही अर्पित म्यूजिक, खेल, एवं अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा प्रतिभाशाली युवा के सम्मान से सम्मानित है।
अर्पित का मुख्य उद्देश्य है कि हर एक आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा हो और न्याय स्थापित हो जिससे देश प्रगति की ओर आगे बढ़ता चला जाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 27, 2026छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता डॉ॰ अर्पित लाल को संविधान दिवस पर दूसरी बार माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत के द्वारा सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़November 27, 2026वैज्ञानिक रिपोर्ट पर ब्रेक, कोपरा रामसर स्थल के संरक्षण पर सवाल! 15 किलोमीटर के प्रभाव क्षेत्र का अध्ययन लंबित कर नए सिरे से रिपोर्ट बनाने के निर्देश बिलासपुर वनमंडल की दो वैज्ञानिक रिपोर्टों में औद्योगिक प्रदूषण के खतरे उजागर, WISA ने भी व्यापक संरक्षण क्षेत्र शामिल करने की दी सलाह; नितिन सिंघवी ने वेटलैंड प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
बिलासपुरNovember 27, 2026‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के तहत “द बर्गर किंग्स”, द मेड बेकर्स, आर आर बिरयानी में खाद्य का सघन निरीक्षण, 05 खाद्य नमूने जब्त और 02 फर्मों को सुधार सूचना की अनुशंसा
बिलासपुरNovember 27, 2026छात्रावास की जमीन पर सड़क चौड़ीकरण की तैयारी, अतिक्रमण पर कार्रवाई क्यों नहीं? अंकित गौरहा ने उठाए सवालबाबा गुरु घासीदास की धरती पर समरसता के दावों के बीच छात्रावास के अस्तित्व और विद्यार्थियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया, सीमांकन के बाद भी कार्रवाई पर नजर


