गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
भजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत,
विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार से गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में छठवें दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर अर्चना बिहार, नेहरू नगर, मुंगेली नाका, स्मार्ट रोड होते हुए आनंदपुर दरबार पहुंची। यहां से सिंधी कॉलोनी होते हुए पुनः दरबार साहिब में इसका समापन हुआ।
इस दौरान भक्त कंवर रामनगर पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से प्रभात फेरी का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पंचायत के प्रमुखों एवं समाजजनों ने संगत के साथ प्रभात फेरी का स्वागत कर गुरु नानक देव के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
प्रभात फेरी के दौरान महिलाओं एवं सेवादारों द्वारा पूरे मार्ग में पानी का छिड़काव और झाड़ू लगाकर सेवा की गई। यह सेवा भाव और समर्पण का सुंदर उदाहरण रहा। दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विश्व कल्याण एवं सुख-शांति के लिए अरदास की।
उल्हासनगर से पधारे भाई गुरमुख जेठानंद छुगारिया, दिल्ली से आए जितेंद्र सिंह अरोरा, बबल भाई साहब एवं विनोद चावला ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। दरबार में पांच श्री जपजी साहिब का पाठ भी निरंतर जारी है। समाज के लोगों से इसमें शामिल होने तथा प्रभात फेरी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई।
गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर प्रभात फेरी सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर हेमू कॉलोनी चौक, बृहस्पति बाजार, देवकीनंदन चौक, पुराना पुल, सरकंडा एवं नए पुल से नेहरू चौक होते हुए पुनः सिंधी कॉलोनी दरबार पहुंचेगी।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखीजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखीजा, मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम, अक्षय, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, रोशन, दीपक साहित्य, रोहित जगमालानी, भारत जगमालानी, बब्बू, प्रवेश, साहिल मधवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई


