किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलौदा पहुंची एसडीएम
रंगोली प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
महासमुंद – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तारतम्य में कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है इसी तारतम्य में महासमुंद जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम बलौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समरसता और लैंगिक समानता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सरायपाली एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए और विविध क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका महिलाओं के योगदान और समाज में महिलाओं के स्थान विषय पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को तथा जन समुदाय को जानकारी प्रदान की। हम आपको बता दें कि 8 मार्च को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होता है लेकिन इस बार 3 दिन पहले से ही अलग-अलग जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। सुदूरवर्ती इलाकों में एसडीएम के पहुंचने और महिला उत्थान और महिला जागृति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाने से समूचे इलाके में महिलाओं में विशेष तौर पर खुशी देखी गई। कार्यक्रम के दौरान सरायपाली जनपद सीईओ उमेश साहू शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, आदिम जाति कल्याण विभाग उच्च शिक्षा विभाग तथा अलग-अलग क्षेत्रों से आए स्व सहायता समूह द्वारा विविध प्रदर्शनी का आयोजन किया गया और रंगोली प्रदर्शनी सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल के माध्यम से लैंगिक समानता को परिभाषित कर कविता भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

