अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जेएसपीएल फाउंडेशन ने किये विविध आयोजन

रायगढ़. (वायरलेस न्यूज़) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जेएसपीएल फाउंडेशन ने जिला मुख्यालय रायगढ़ में उच्च जोखिम समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ वृहद् स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके अलावा ग्राम कोसमपाली में भी इस अवसर पर स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ ग्राम पंचायत के प्रतिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली, मेहंदी, नृत्य—गीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने इस दिन को सार्थक व यादगार बना दिया। दोनों ही कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
स्थानीय पंचायती धर्मशाला में हुए कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने महिलाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा की अब महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वयं को साबित कर रही हैं। उन्होंने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा सामाजिक उत्थान की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम को नगर पालिक निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक, डॉ. काकोली पटनायक, मित्र कला मंदिर की अध्यक्ष श्रीमती शीतल अग्रवाल सहित श्रीमती अर्चना लाल ने भी सम्बोधित किया। जेएसपीएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव चौहान ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और कहा की आज महिलायें हर क्षेत्र में स्वयं को साबित कर समाज के लिए उदहारण प्रस्तुत कर रही हैं और अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। इस दौरान जेएसपीएल के महाप्रबंधक हेमंत वर्मा, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, पंचायती धर्मशाला प्रमुख गोपाल अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सीएसआर विभाग के उप महाप्रबंधक शिशिर तरफ़दार ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं।
ग्राम कोसमपाली में जेएसपीएल फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम संगठन नई रौशनी द्वारा विभिन्न स्व सहायता समूहों की सहभागिता में वृहद् स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती भूमिसुता चौहान, रायगढ़ महिला संघ की अध्यक्ष श्रीमती कमला पटेल, ग्राम पंचायत कोसमपाली की सरपंच श्रीमती अनुसुइया उरांव, उप सरपंच विकास दर्शन, ग्राम पंचायत कलमी सरपंच श्रीमती केवरा, ग्राम पंचायत उच्चभिट्टी सरपंच श्रीमती मीरा चौधरी, कोसमनारा सरपंच श्रीमती राधा सिदार, बीडीसी कोसमपाली श्रीमती गीता चौहान, कोसमपाली स्कूल परिवार, ग्राम संगठन कलमी, उच्चभिट्टी, सराईपाली, खैरपुर की लगभग 600 ग्रामीण महिलायें मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जेएसपीएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव चौहान, महाप्रबंधक हेमंत वर्मा, सीएसआर के उपमहाप्रबंधक शिशिर तरफ़दार सहित जिंदल महिला क्लब की श्रीमती सुमन चौहान, श्रीमती गुरदीप कौर, श्रीमती लक्ष्मी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक स्वच्छता प्रोत्साहन के लिए सभी महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी एवं रोचक खेलों में भी भाग लिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

