रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा नायक शामिल हुई।इस मौके पर उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं को उनके इस खास दिन के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

8 मार्च मंगलवार को रायगढ़ जिले में पूरे उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इन विभिन्न कार्यक्रमों में श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक ने शिरकत कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

चूंकि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक विधानसभा बजट सत्र में शामिल है।उनके अनुपस्थिति में उनकी पत्नी श्रीमती नायक शामिल हुई।मंगलवार को कार्मेल स्कूल में आयोजित लाइनेश क्लब रायगढ़ सेवाजलि,पंचायती धर्मशाला में जेएसपीएल फॉउंडेशन,रायगढ़ आडिटोरियम में जिला महिला बाल विकास विभाग व जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन तथा चक्रधर नगर दुर्गा चौक में लाइनेश क्लब रायगढ़ सेंवाजलि द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर श्रीमती नायक ने महिलाओं व आयोजकों महिला दिवस बधाई व शुभकामनाएं दी।इस मौके पर उन्होंने सभी महिलाओं के खुशहाली व उज्जवल भविष्य की कामना भी की।श्रीमती नायक ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन आप और हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही खास दिन है।आप लोगों को मंच पर सम्मानित होते देख बहुत खुशी हो रही है।आपका जीवन खुशमय व बेहतर हो इसकी भी मैं कामना करती हूं। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुषमा नायक द्वारा महिलाओं पर पढ़ी गई कविता तारीफ ए काबिल रही।
इन विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह,महापौर श्रीमती जानकी काटजू,नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी,जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ निराकार पटेल,जेएसपीएल वाईस प्रेसिडेंट संजीव चौहान,जिला पंचायत सदस्य संगीता गुप्ता,जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता शर्मा,वर्तमान महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानी चौहानलाइनेश क्लब रायगढ़ सेंवाजलि की अध्यक्ष सुनीता पांडेय,सचिव पायल अग्रवाल,कार्मेल स्कूल की संस्था प्रमुख व प्राचार्य मैडम,जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की संस्था प्रमुख तृप्ति अग्रवाल,गांधी गंज मित्र कला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शीतल अग्रवाल,डॉ.काकोली पटनायक,व समाजसेवी गोपाल अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारीगण व महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

