भरत लाल नामदेव गंगा देवी व कार्तिक नंदे के निधन पर भाजपा नेताओं नें शोक जताया

रायगढ (वायरलेस न्यूज़) :- पुसौर निवासी कार्तिक नंदे रायगढ पुरानी हटरी निवासी श्रीमती गंगा देवी शर्मा व सरिया निवासी भरत नामदेव के निधन पर सांसद गोमती साय प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने शोक जताते हुए परम पिता परमेश्वर से परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है l

सांसद गोमती साय ने कहा कि गंगा देवी धर्म परायण महिला थी l उनका सम्पूर्ण जीवन श्याम बाबा की भक्ति में व्यतीत हुआ l प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने पुसौर के ग्राम ओड़ेकेरा स्थित जगन्नाथ मंदिर के पुजारी कार्तिक नंदे के निधन पर कहा कि समाज नंदे जी का योगदान कभी नही भूल पायेगा l धर्म के प्रति नंदे जी की आस्था को भी ओपी चौधरी ने नमन किया l कार्तिक नंदे जी के निधन को अंचल की अपूरणीय क्षति भी निरुपित किया l

कार्तिक नंदे जी के जीवन प्रेरणा दाई बताते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा उनका व्यक्तित्व सदैव मार्गदर्शक की भूमिका निभाता रहेगा l कार्तिक नंदे जी का जीवन सिद्धातों व मूल्यो का पक्षधर रहा है l भाजपा नेताओ ने सरिया निवासी कान्हा रेडीमेड एवं बूट हाउस के संचालक भरत लाल नामदेव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया l उन्हे अंचल के प्रतिष्ठित व्यवसाई बताया l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित

