बिलासपुर मंडल द्वारा 13 मार्च 2022 को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 150 मिलियन टन लदान के आंकड़े को पार किया गया ।

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज़ 14 मार्च 2022)
बिलासपुर मंडल ने अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास तथा कुशल प्रबंधन से विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए अपने सर्वाधिक लदान करने वाले मंडल में से एक होने के खिताब एवं परंपरा को बरकरार रखने की ओर अग्रसर है । कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी अपनी ठोस इरादों की बदौलत बिलासपुर मंडल वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 01 अप्रैल’ 2021 से 13 मार्च ’ 2022 तक 150 मिलियन टन माल लदान करते हुये 150 मिलियन टन माल लदान करने वाला पहला मंडल बन गया है | यह भारतीय रेलवे के इतिहास में किसी भी मंडल द्वारा किया गया अब तक का सर्वाधिक लदान है ।
उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की रियायतें/छूट भी अपने उपभोक्ताओं को दी जा रही हैं, साथ ही बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के माध्यम से पारंपरिक के अलावा कई नई वस्तुओं का भी परिवहन मंडल द्वारा किया जा रहा है व माल परिवहन से संबंधित उपभोक्ताओं के समस्याओं का त्वरित निदान भी किया जा रहा है । साथ ही मौजूदा नेटवर्क में मालगाड़ियों की गति में भी काफी वृद्धि की गई है | मालगाड़ियों की गति में सुधार से सभी हितधारकों के लिए लागत की बचत हो रही है । लॉन्ग हॉल, एनाकोंडा तथा सुपर एनाकोंडा ट्रेनों का परिचालन के साथ ही साथ मंडल में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत विभिन्न सेक्शनों में तीसरी व चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कार्य भी व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं | इन सभी कार्यों के परिणाम नए कीर्तिमान के रूप में सामने आ रहे हैं |
इस अवधि में मंडल द्वारा लोड किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान, रासायनिक खाद, खनिज तेल एवं स्टील कारखानो के लिए कच्चे माल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित है ।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार द्वारा आज मंडल सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक सहाय सहित समस्त अधिकारियों तथा रेलकर्मियों को उनके बेहतरीन प्रयासों की सराहना करते हुये शुभकामनायें दी गई |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए

