13 को विधानसभा मुख्यालय व 22 जनवरी को जिला में मुख्यालय हो वृहद आंदोलन
रायगढ़- (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति में माध्यम से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आरोप लगाते हुये कहा कि भूपेश सरकार की हर योजना इस दो साल में विफल रही चाहे वो धान खरीदी का मामला,युवाओं के बेरोजगार भत्ता,महिलाओं की ऋण का मामला,किसानों का कर्जमाफी का मामला सहित घोषणा पत्र में जो भी घोषणा किये थे सब मे प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया हैं।
प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने आगे कहा कि सरकार शासन के पैसे से पूरे प्रदेश में बैनर पोस्टर लगा कर वाहवाही लूट रही धरातल कुछ काम नही कर रही हैं जो पिछले बीजेपी की डॉ रमन सिंह की सरकार से स्वीकृत कार्य ही पूरे प्रदेश में हो रहें हैं।
प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने कहा कि किसानों से जो झुठा वादा करके कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई हैं आज उसी किसान भाइयों को ठग रही किसानों की जमीन का रकबा कम कर दिया है साथ किसान भाइयों को सहकारी समितियों में बारदाने की कमी बता कर धान खरीदी के लिए मना किया जा रहा हैं जिससे पूरे प्रदेश के किसान भाई आक्रोशित हैं छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे में साथ खड़ी हैं
प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने आगे बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय में 13 को व 22 जनवरी को जिला मुख्यालय में किसान विरोधी नीतियों व वादा खिलाफी को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना व प्रदर्शन किया जावेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

