बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) का शासकीय जे. पी. वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर के सभागार कक्ष क्रमांक-30 में विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर निबंध लेखन, भाषण, नारा लेखन, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता एवं छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रति समझ विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के मार्गदर्शन में तथा शासकीय जे. पी. वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री निराला सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी की ओर से श्री पी. आर. साहू (अधीक्षण यंत्री), श्री एस. के. जांगड़े (अधीक्षण यंत्री), श्री बी. बी. नेताम (कार्यपालन यंत्री), श्री एच. के. चंद्रा (कार्यपालन यंत्री) तथा विभाग के समस्त सहायक एवं कनिष्ठ यंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

