🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अमरकंटक जलेश्वर पेंड्रा मार्ग और आसपास के जंगलों में बीते तीन दिनों से बाघिन की मूवमेंट

On: February 6, 2026 11:03 AM

अमरकंटक जलेश्वर क्षेत्र और आसपास के जंगलों में बीते तीन दिनों से बाघिन की मूवमेंट देखे जाने की चर्चा है.

बिलासपुर/गौरेला पेंड्रा मरवाही: ( वायरलेस न्यूज) अमरकंटक जलेश्वर पेंड्रा मुख्य मार्ग पर मादा बाघिन की मौजूदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. अमरकंटक से पेंड्रा लौट रहे पेंड्रा निवासी शिक्षक दंपति ने जलेश्वर से घाट उतरते समय मार्ग पर सड़क पार करती बाघिन का वीडियो अपनी कार से बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है

बताया गया कि कार की हेडलाइट पड़ते ही बाघिन सड़क पार करने का प्रयास करती नजर आई. वीडियो में एक सियार भी आसपास घूमते और आवाज करते दिखाई दे रहा है. बाघिन जंगल की ओर जाना चाह रही थी, लेकिन सड़क किनारे वन विभाग द्वारा लगाए गए कांटेदार तार के कारण वह कुछ देर तक इधर-उधर घूमती रही. इसके बाद उसने छलांग लगाकर तार पार किया और जंगल की ओर चली गई. करीब दो मिनट के इस वीडियो में बाघिन की चहलकदमी साफ देखी जा सकती है.

जानकारी के अनुसार, अमरकंटक–जलेश्वर क्षेत्र और आसपास के जंगलों में बीते तीन दिनों से बाघिन की मूवमेंट देखे जाने की चर्चा है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में सतर्कता बढ़ गई है. बता दें कि लगभग छह माह पहले इसी क्षेत्र में एक मादा बाघिन ने कई मवेशियों का शिकार किया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना था.
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह मादा बाघिन अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) से भटककर इस क्षेत्र में पहुंची है. विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है.।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment