🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बागबाहरा विकासखंड के 6 ग्रामों में जनचौपाल का होगा आयोजन, विकासखंड स्तरीय सभी विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों को उपस्थित होने के दिए गए हैं निर्देश

On: March 16, 2022 6:30 PM

जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का होगा त्वरित निराकरण

महासमुंद- (वायरलेस न्यूज़) महासमुंद जिला कलेक्टर के निर्देश पर आगामी दिनों विकासखंड स्तर पर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके लिए तिथि वार कार्यक्रम तय किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय बागबाहरा से इस आशय का पत्र सर्व विभाग प्रमुखों को जारी किया गया है। एसडीएम बागबाहरा द्वारा जारी पत्र के अनुसार आगामी 22 मार्च को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेमरी, 29 मार्च को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परसुली, 5 अप्रैल को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छूहिया, 12 अप्रैल को घोएनाबाहरा, 19 अप्रैल को पतेरापाली तथा 26 अप्रैल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खोपली में जन चौपाल का आयोजन शायं 4 बजे किया जाना तय किया गया है।

जन चौपाल कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा सभी विभागों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे, प्राप्त आवेदनों का पंजीयन करने के बाद उनका निराकरण किया जाना है, विकासखंड स्तरीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निराकरण से आवेदक को सूचित करेंगे। जन चौपाल कार्यक्रम में सभी विभाग प्रमुख अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराएंगे। जन चौपाल में प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण पश्चात जन चौपाल का समापन किया जाएगा। किसी आवेदन पर तत्काल निराकरण संभव नहीं होने की स्थिति में समय सीमा निर्धारित की जाएगी और आवेदन का निराकरण किया जाएगा। जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं निराकृत आवेदनों की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागबाहरा को प्रस्तुत किया जाएगा। इससे का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा डॉ स्निग्धा तिवारी द्वारा जारी किया गया है जिसमें सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्धारित तिथि और समय अवधि में जन चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment