🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़ : 18 गजराजों का दल बंगुरसिया के जंगल में  गांव और आसपास के जंगल मे दशहत

On: January 9, 2021 7:18 PM

रायगढ(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) पिछले कुछ दिनों से 18 हाथियों का दल बंगुरसिया के जंगल में विचरण कर रहा था, जो बीती रात जुनवानी के जंगल में पहुंच गए हैं। ऐसे में जुनवानी व आसपास के गांव के लोगों के बीच हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए दहशत का माहौल है, पर वन अमला लगातार हाथियों पर नजर रखे हुए हैं, ताकि गांव की ओर हाथी न पहुंच पाए और किसी अनहोनी घटना को रोका जा सके।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बंगुरसिया के जंगल से निकल कर 18 हाथियों के दल ने अब जुनवानी के जंगल में डेरा डाल दिया है। बीती रात यह दल जुनवानी के जंगल में पहुंच गया। इसकी जानकारी जैसे ही विभागीय कर्मचारियों को लगी, उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब वन अमला इस पर नजर रख रहा है। ताकि हाथियों का यह दल जंगल से निकल कर गांव तक न पहुंच जाए।

बताया जा रहा है कि 18 हाथियों के इस दल में नर व मादा हाथियों के साथ ही शावक भी शामिल हैं। अक्सर रात में हाथियों का दल जंगल से निकल कर गांव के करीब खेतो तक पहुंच जाता है। ऐसे में इस बात का भी पूरा ख्याल रखते हुए वन अमला रात के समय उनकी गतिविधियों पर भी नजर रख रहा है। ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो। इसके अलावा प्रथम हाथी भी जुनवानी सर्किल में है और वह राटरौट व कांटाझरिया के बीच जंगल में विचरण कर रहा है। एक अन्य हाथी की भी मौजूदगी जुनवानी के जंगल में है। ऐसे में जुनवानी सर्किल में बीस हाथी विचरण कर रहे हैं।
गांव में करायी जा रही मुनादी
विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए जुनवानी व आसपास के हाथी प्रभावित गांव में हाथियों की मौजूदगी को लेकर मुनादी करायी गई है। इसके अलावा गजराज वाहन से रात के दौरान वन अमला गश्त करते हुए मुनादी कर रहे हैं। ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो। ग्रामीणों को हाथी प्रभावित क्षेत्र के जंगल में अकेले जाने से मना किया जा रहा है।

वर्सन
बंगुरसिया से 18 हाथियों का दल जुनवानी सर्किल में पहुंचा है। वन अमला उस पर नजर रख रहा है। रात के दौरान गजराज वाहन से वनकर्मी गश्त कर रहे हैं और हाथी प्रभावित क्षेत्र के गांव में हाथियों की मौजूदगी व जंगल की ओर नहीं जाने के लिए मुनादी करायी गई है।
“श्री बंजारे एस डी ओ”

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment