🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में तूफान से पंडाल गिरा कईं दूल्हा-दुल्हन जख्मी अफरा तफरी का माहौल

On: April 27, 2022 11:05 AM
तूफान से पंडाल गिरा

जशपुर (ब्रेकिंग न्यूज़ वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के सन्ना तहसील में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हादसा हुआ है. कई दूल्हा-दुल्हन जख्मी हो गए हैं. इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक तूफाने के कारण पंडाल ध्वस्त हो गया. बगीचा निवासी पंडित कृष्णा पंडा सहित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए दूल्हा दुल्हन समेत आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए हैं.
घायलों को इलाज के लिए सन्ना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. अचानक आई तेज हवा के चक्रवात के कारण हादसा होना बताया जा रहा है. लोगों को मामूली चोट आई है.

बता दें कि 3 ईसाई जोड़ा और 50 हिन्दू जोड़े की शादी होने वाली है. बताया जा रहा है कि उपचार के बाद फिर से विवाह का कार्यक्रम शुरू किया गया है.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment