● ट्रक चालक के लापरवाही पूर्वक ब्रेक मारने से ट्रक के पीछे आ रही इनोवा वाहन हुई दुर्घटना ग्रस्त…. *रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)। खरसिया-रायगढ़ नेशनल हाईवे 49 पर आज दिनांक 04.05.2022 के सुबह भोर में रानीसागर के हेक्सा प्लांट के सामने मेन रोड में ट्रक क्रमांक CG15AE-9036 के चालक के एकाएक लापरवाही पूर्वक वाहन का ब्रेक मारने से पीछे आ रहा इनोवा क्रेस्टा क्र0 CG 13AQ- 0315 ट्रक से जा टकराई । इनोवा में सवार रेशम मेहर को गंभीर चोटें आयी जो खरसिया अस्पताल ले जाते समय फौत हो गया, वहीं इनोवा वाहन में सवार मृतक की पत्नी श्रीमती लक्ष्मीन मेहर, उसकी बेटी खुशी मेहर तथा मृतक के साले देवनारायण मेहर को चोटें आयी है जिन्हें रायगढ़ मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मृतक रेशम मेहर पिता मंगलू मेहर उम्र 44 वर्ष निवासी नया बस स्टैंड खरसिया नगर पालिक खरसिया में बिजली कर्मी के रूप में कार्यरत था । घटना के संबंध में मृतक के साले दुर्गेश मेहर पिता रेशम मेहर उम्र 24 साल निवासी बाजारपारा जोबी, थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.05.22 को बडे़ पिता प्यारे लाल मेहर के लड़का देवनारायण मेहर के शादी में लोइंग रायगढ गये थे । विवाह कार्यक्रम के बाद इनोवा क्रेस्टा क्र0 CG 13AQ- 0315 को चलाते वापस जोबी खरसिया आ रहे थे । वाहन में लक्ष्मीन मेहर, रेशम मेहर, देवनारायण मेहर, गीता मेहर, खुशी मेहर, भूपेन्द्र मेहर बैठे थे कि 04.05.22 के सुबह करीब 04:00 बजे रानीसागर के हेक्सा प्लांट के सामने मेन रोड में सामने में चल रहे ट्रक क्रमांक CG15AE-9036 के चालक ट्रक को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे इनोवा वाहन ट्रक के पिछे टकरा कर एक्सीडेन्ट हो गया । एक्सीडेन्ट से इसे (दुर्गेश मेहर), रेशम मेहर, लक्ष्मीन मेहर, देवनारायण मेहर , खुशी मेहर को चोंट आया । एक्सीडेन्ट से रेशम मेहर पिता मंगलू उम्र 44 वर्ष निवासी खरसिया को गम्भीर चोंट लगने पर खरसिया अस्पताल ले जाने दौरान मृत्यु हो गया है । इनोवा वाहन बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया है । ट्रक का चालक ट्रक को छोड कर फरार हो गया है । रिपोर्ट पर ट्रक के चालक पर थाना खरसिया में अप.क्र. 193/2022 धारा 279, 337, 304-ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

