🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मंत्री कवासी लखमा के विवादित बोल , भाजपा को कहा बेशर्म पार्टी

On: January 13, 2021 5:23 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुंद – छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा के धरना प्रदर्शन को लेकर विवादित बयान दिया है. मंत्री कवासी लखमा महासमुंद में जिले के विकासकार्यों की समीक्षा बैठक लेने के लिए आए हुए थे. इसी दौरान भाजपा और धान खरीदी को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर लखमा ने कहा कि भाजपा बेशर्म पार्टी है. भाजपा के लोग जनता को दिखाने के लिए जगह-जगह धरना और दिखावटी प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता अपना धान बेच रही है, उन्हें सही और गलत का फर्क पता है.
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार किन परिस्थितियों में धान ले रही है, सिर्फ उन्हें पता है. भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए इस तरह का जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. मंत्री कवासी ने कहा कि धान खरीदी में जो दिक्कतें आ रही है, उसका प्रमुख कारण केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ही है. समय पर उन्होंने ना बारदाना दिया और ना ही वादा पूरा किया. अपने ही वादे से मुकर कर 60 मीट्रिक टन धान की खरीदी में भी गड़बड़ी कर दी है. भाजपा की मंशा जनता अच्छे से समझ गई है. भाजपा के लोग जनता को मूर्ख बना रहे है.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment