रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) मकरसंक्रांति पर्व पर केलो उद्धार समिति के आयोजन केलो महाआरती में 108 दीपों से गंगा मैया केलो माई की आरती होगी। मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर 11 ब्राह्मण द्वारा गंगा मैया केलो माई की मंत्रोच्चार से विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 जनवरी मकरसंक्रांति पर केलो महाआरती के लिए केलो उद्धार समिति के तत्वावधान में विशेष तैयारी की जा रही। केलो मरीनड्राइव समलेश्वरी मंदिर घाट के आस-पास ध्वज तोरण से सजावट की गई है। संध्याकालीन कार्यक्रम को प्रकाश की विशेष व्यवस्था की कई। कार्यक्रम स्थल पर समूचे मरीनड्राइव रंगीन विद्युत से जगमगा रहें हैं। केलो महाआरती में शामिल होनेवाले विशिष्टजनों के लिए केलो तट पर मंच बनाया गया है। मकरसंक्रांति की संध्या साढ़े 5 बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी। इस वर्ष भी केलो नदी के बीच में शिवलिंग का प्रतिरूप विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। थर्माकोल एवं प्लास्टिक ड्रम से शिवलिंग का प्रतिरूप बनाया गया है। जिसे बांस के बने मचान में पानी में रखा जाएगा। केलोनदी में जलभराव के साथ 108 दीपों की महाआरती एवं जगमगाते रंगीन विद्युत झालरों की छटा देखने लोगों की भीड़ लगने की संभावना है। समिति की ओर कोविड 19 को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे है। केलो महाआरती में बीते वर्ष की तरह विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूफ से शामिल होगे। इस आयोजन में समाज के सभी वर्ग के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन

