*11 मार्च को बिलासपुर में जब्त गांजा होगा नष्ट*
*समिति की मौजूदगी में फर्नेस में जलाया जाएगा*
बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज )9 मार्च 2026/ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस प्रकरणों के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थ गांजा का 11 मार्च 2026 को विधिवत नष्टीकरण किया जाएगा। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में मोहतराई स्थित सुधा बायो पावर प्रा लिमिटेड की भट्ठी में की जाएगी।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर के अंतर्गत थानों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति द्वारा एनडीपीएस प्रकरणों से संबंधित सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची और मूल दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। समिति द्वारा नष्टीकरण योग्य पाए गए गांजा व मादक पदार्थ को 11 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे सुधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड, मोहतराई जिला बिलासपुर स्थित भट्टी (फर्नेस) में जलाकर नष्ट किया जाएगा।निर्धारित स्थल पर यह पूरी कार्यवाही समिति के सदस्यों एवं पंचों की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

