*CAIT ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस में सेवा एवं व्यापार के क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज):-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, CAIT (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर ) बिलासपुर नगर निगम महापौर पूजा विधानी , हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं CGIAM फाउंडर हमीदा सिद्दीकी, डॉ मेघा तिवारी महादेव हॉस्पिटल, डॉ राजेश्वरी उद्देश्य विजय वंदना हॉस्पिटल, सहित सेवा और व्यापार के क्षेत्र में शामिल महिलाओं का स्मृति चिह्न भेट कर सम्मान किया।
कैट राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी,बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल, सुरेंद्र अजमानी महामंत्री अनिल राघवानी,संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा मंत्री राजेश सैनी ने बताया हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी कैट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए उनका सम्मान किया गया आगे बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह एवं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया यह आयोजन महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
*बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा*
CAIT ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के लिए कई पहल की हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:
– *महिला उद्यमियों का समर्थन*: CAIT ने महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
– *महिला सशक्तिकरण*: CAIT ने महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए आवाज उठाई है और कई कार्यक्रमों में भाग लिया है।
– *व्यापार में महिलाओं की भागीदारी*: CAIT ने व्यापार में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं, जिनमें से एक है महिला व्यापार मंच का गठन ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

