🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के दूसरे छोर लोको कालोनी तक विस्तारित फुटओवर ब्रिज, नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार, बुकिंग कार्यालय एवं पार्किंग का लोकार्पण

On: May 10, 2022 12:31 PM

दूसरे छोर के यात्रियों को दूर रास्ते से नहीं जाना पड़ेगा स्टेशन, समय और ईंधन की होगी बचत |

अतिथियों ने कहा बड़ी सौगात, रेलवे प्रशासन की प्रशंसा की

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज़ 10 मई 2022 ) रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार स्टेशनों एवं गाडियों में यात्री सुविधाओं का विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में बिलासपुर स्टेशन के दूसरे छोर में लोको कालोनी तक हावड़ा छोर के 20 फीट चौड़े फुटओवर ब्रिज का विस्तार करने के साथ ही साथ द्वितीय प्रवेश द्वार, बुकिंग कार्यालय एवं पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है | इस सुविधा का लोकार्पण आज दिनांक 10 मई 2022 को प्रातः 11 बजे माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक एवं माननीय सांसद श्री अरुण साव के कर कमलों द्वारा तथा माननीय विधायक श्री शैलेष पाण्डेय एवं माननीय महापौर श्री रामशरण यादव की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक सहाय, वरिष्ठ मंडल अभियंता श्री राजधारी यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए.के.दास, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला सहित रेलवे के अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे । इस लोकार्पण कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक सहाय द्वारा स्वागत भाषण के दौरान इस सुविधा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक तथा माननीय सांसद, श्री अरुण साव ने कहा कि यह गरिमामय समारोह इस क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक व सुखद पल है | इस सुविधा की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा रेलवे प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया | साथ ही उन्होने कहा कि इसकी उपलब्धता से बिलासपुर स्टेशन के दूसरे छोर अथवा लोको कालोनी तथा सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले यात्रियों को टिकटिंग की सुविधा के साथ ही स्टेशन में सीधा प्रवेश करने की सुविधा मिलेगी | कार्यक्रम को माननीय विधायक श्री शैलेष पाण्डेय एवं माननीय महापौर श्री रामशरण यादव ने भी संबोधित किया तथा इस सुविधा को इस क्षेत्र के लोगों के लिया बड़ी सौगात बताते हुये रेलवे प्रशासन का धन्यवाद किया | कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/मालभाड़ा श्री सुस्कर विपुल विलासराव तथा आभार व्यक्त सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री एस.भारतीयन ने किया | रेलवे को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि इस सुविधा की उपलब्धता से लोको कालोनी तथा सिरगिट्टी क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को आसानी से टिकटिंग की सुविधा, द्वितीय प्रवेश द्वार व फुटओवर ब्रिज के विस्तार से प्लेटफार्म में आरामदायक आवागमन सुविधा तथा गाड़ी खड़ी करने के लिए बेहतरीन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी | विस्तारित फुटओवर ब्रिज में सीढ़ी के साथ ही दिव्यांग फ्रेन्डली रेम्प भी बनाए गए हैं इससे दिव्यांग यात्री भी आसानी से प्लेटफार्म में पहुँच सकेंगे | साथ ही अब इस क्षेत्र के यात्रियों को अंडरब्रिज अथवा ओवरब्रिज के दूर रास्ते से स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा जिससे उनकी समय के साथ ही ईंधन भी बचेगा |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment